फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 38 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। 10 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 71 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। मंगलवार को छंटनी होगी। जबकि, 26 तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकते हैं। अंतिम दिन 38 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मदन चैहान ने बताया कि 16 अक्तूबर से चल रही नामांकन प्रक्रिया को बिना किसी रुकावट के संपन्न किया गया है। आचार संहिता की उल्लंघना की किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शनिवार को पंद्रह और शुक्रवार को चौदह नामांकन भरे गए थे। उन्होंने वोटरों से आह्वान किया है कि नौ नवंबर को मतदान देकर चुनावों के इस महापर्व को सफल बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें