मंडी। एसएफआई के जिला सचिव चेतन ठाकुर ने कहा कि वनरक्षक होशियार सिंह की हत्या प्रदेशभर के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। माफिया राज बढ़ता जा रहा है। वन माफिया ने होशियार की हत्या योजनाबद्ध तरीके से की है। एसएफआई इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। एसएफआई मांग करती है कि होशियार सिंह हत्या मामले की फोरेंसिक रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच की भी मांग उठाई है ताकि मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।