फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में कार-ट्रक में टक्कर, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट एनएच पर जोगिंद्रनगर के अपरोचरोड के निकट वीरवार शाम छह बजे एक कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवक जख्मी हो गए हैं। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। देखते ही देखते एनएच के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। एनएच पर करीब 45 मिनट तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ा। उधर, दोनों घायलों का इलाज जोगिंद्रनगर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार अपचरोड के पास अचानक एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। टक्कर से जहां कार को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा, वहीं कार में सवार दो युवक आर्यन (22) और सचिन (20) निवासी जोगिंद्रनगर घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर ले जाया गया जहां पर इनका उपचार चल रहा है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जाम खुलवाया और हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है। मौके पर पहुंचे मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह ने बताया कि अभी दोनों वाहन मालिकों से बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें