मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी में भाजपा ने रविवार को संचालन टीम का गठन किया। जिला भाजपा प्रेस सचिव अजीत कपूर ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संचालन टीम में मंडी लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी राम सिंह, सह प्रभारी ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर, आईटी समन्वयक देवेंद्र राणा को कन्वीनर, मीडिया प्रभारी राजा सिंह मल्होत्रा, अजीत कपूर, पंकज शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, पंकज कपूर, लाभार्थी महेश सपहिया, पवन कपूर, प्रचार सामग्री वितरण रणवीर सिंह, मनीष कपूर, महेंद्र पाल, सुरेश, प्रचार प्रसार प्रभारी पायल वैद्य, राजकमल, राकेश वालिया, कानूनी विशेषज्ञ त्रिलोक जंवाल, हेमंत राज वैद्य, पाल वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है। अकाउंट प्रमुख नीरज शर्मा, चुनाव एजेंट वेद प्रकाश शर्मा, कार्यालय प्रमुख चेतराम, बालकराम, सुमन ठाकुर, किशोरी लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है और संसदीय क्षेत्र में महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं।
000