फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नाचन विस क्षेत्र में फैला डेंगू, युवक चपेट में

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जिले में डेंगू का प्रकोप विभिन्न क्षेत्रों में फैलता जा रहा है। डैहर, बल्ह, सुंदरनगर के बाद अब नाचन क्षेत्र में भी डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। शनिवार को महादेव पंचायत के धनोटू निवासी एक युवक में डेंगू पाया गया है। डैहर में शुक्रवार को लिए गए 22 रक्त के नमूनों में से 16 को डेंगू पाया गया जबकि सुंदरनगर अस्पताल में लिए गए 10 नमूनों में 1 को डेंगू पाया गया है। डैहर क्षेत्र में डेंगू पीड़ितों की अब कुल संख्या करीब 275 तक पहुंच गई है। डेंगू का बढ़ता प्रकोप अब शहरवासियों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। यहां पर अब तक दो मामले बनायक व चांगर क्षेत्र में सामने आ चुके हैं। अब साथ सटे धनोटू में भी एक मरीज सामने आने से क्षेत्र में लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीण सफाई और स्वच्छता को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। इस कारण भी डेंगू कम होने के स्थान पर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 468 घरों का दौरा कर 537 स्थानों का निरीक्षण किया। इसमें डैहर में 127 घरों की जांच में 2 घरों में मच्छरों का लारवा पाया गया। जांबला में 73 घरों का दौरा, सोहर में 60 घरों का दौरा करने पर 6 स्थानों पर लारवा, देहवी में 72 घरों का दौरा करने पर 7 स्थानों पर लारवा और सलापड़ में 136 घरों का दौरा करने पर 3 घरों में लारवा पाया गया। इसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नष्ट कर दिया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ने बताया कि डेंगू पीड़ित पाए जाने वाले लोगों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें