मंडी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा के उपरांत उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलनों के आयोजन में फेरबदल किया है।बल्ह उपमंडल का बाल विज्ञान सम्मेलन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल में 1-2 सितंबर को, सरकाघाट उपमंडल का बाल विज्ञान सम्मेलन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भांबला में 10-11 सितंबर को होगा। सुंदरनगर का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैदेवी में 12-13 को और करसोग का करसोग स्कूल में 14-15 सितंबर को होगा। थुनाग का बाल विज्ञान सम्मेलन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जड़ोल में 18-19 को और जोगिंद्रनगर का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में 20-21 को निश्चित किया गया है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला मंडी केडी शर्मा ने बताया कि बाकी 4 उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलनों के आयोजन पूर्व निर्धारित समयानुसार ही होंगे। उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलनों में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान गतिविधियां, गणित ओलंपियाड और विज्ञान माडल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।