नरोला बारी सड़क पर हैंडपंप को मिली मंजूरी
बलद्वाड़ा (मंडी)। नरोला पंचायत के लोगों ने करीब एक माह पूर्व आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह को पत्र लिखकर एक हैंडपंप लगाने की मांग की थी। स्थानीय निवासियों ने इस हैंडपंप को नरोला बारी सड़क पर लगाने का आग्रह किया था। इस मांग को मंत्री ने पूरा कर दिया है और हैंडपंप लगाने को मंजूरी दे दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क से हमेशा लोगों को आना-जाना रहता है और यहां पर पानी की सुविधा नहीं है। इससे लोगों को परेशानी होती है। मंत्री ने विभाग को तुरंत हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए हैं। इस पर गांववासियों कै. जगदीश वर्मा, बालकराम, हरिमन, सुंदर सिंह, तुलसी राम, इंद्रदेव, हरवंश लाल, राजू, हंसराज आदि ने आईपीएच मंत्री का आभार जताया है।