अग्निकांड प्रभावितों को मिले मुआवजा
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील के खद्दर गांव में हुए अग्निकांड के प्रभावित परिवारों को पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का सब कुछ अग्निकांड में खत्म हो चुका है। उन्होंने प्रशासन से इनके पुनर्वसन की मांग उठाई है। उन्होंने एसडीएम से संबंधित महकमे के अधिकारियों को नुकसान का सही आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।