फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों व समस्याओं को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश पीडीएस डिपो संचालक वेलफेयर समिति का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा की अगुवाई में सीएम जयराम ठाकुर से मिला। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि डिपो संचालकों के लिए स्थायी पॉलिसी बनाने, कमीशन की बजाय मासिक वेतन देने या फिर एनएफएसए की तर्ज पर सभी श्रेणियों की कमीशन निर्धारित करने, डिपो संचालकों को गोदाम का किराया देने, एनएफएसए के पेंडिंग एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांगें प्रमुखता से उठाई गईं। इसके अतिरिक्त डिजिटल राशन कार्ड बनाने और कार्ड में पाई जाने वाली त्रुटियों को ठीक करने का कार्य और आधार कार्ड लिंक करने का कार्य पंचायत सचिवों को सौंपने, किराये में बढ़ोतरी करने, डिपो संचालक की मृत्यु होने अथवा डिपो संचालक के अस्वस्थ होने पर डिपो संचालन करने का कार्य उसके परिवार के सदस्यों को सौंपने की नीति बनाने की मांग भी प्रमुखता से रखी। इसके अतिरिक्त विभाग की ओर से डिपो संचालक को बहुत कम कमीशन मिल रही है, जिससे प्रदेश भर के डिपो संचालक परेशान हैं। उन्होंने सीएम से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। इस अवसर पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर व मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह, तुलसीराम ठाकुर, खूब राम, जितेंद्र शर्मा, कुलदीप ठाकुर, तुलसी राम, राम सिंह और धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें