कांस्टेबल के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
मंडी। जिले में 128 पुलिस पुरुष एवं महिला कांस्टेबल पदों तथा 15 चालक कांस्टेबल की भर्ती के लिए 10931 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी है। जिले में पुरुष कांस्टेबल के 113 पद, महिला कांस्टेबल के 28 और पुरुष कांस्टेबल चालक के 15 पद भरे जाने हैं। पुरुष कांस्टेबल और चालक के पदों के लिए 8349 और महिला कांस्टेबल के लिए 2587 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी है। अभी तक साक्षात्कार के लिए शेड्यूल तय नहीं हुआ है।