जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के छात्र शिवांग का चयन द गुरुकुल स्कूल निलोखेड़ी के लिए हुआ है। शिवांग के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है। द गुरुकुल निलोखेड़ी वह स्कूल है जहां पर प्रदेश के राज्यपाल देवव्रत आचार्य हुआ करते थे। स्कूल के बच्चों के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत एक मिसाल के रूप में है। इससे पहले शिवांग की पढ़ाई होली चाइल्ड स्कूल ढेलू में हुई है। यहां की प्रधानाचार्य सोनिया देवी और प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि ये स्कूल के लिए हर्ष का विषय है कि होली चाइल्ड स्कूल के छात्र का चयन देश के इतने बड़े स्कूल में हुआ है। उन्होंने शिवांग के चयन पर उसके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिवंाग के पिता संतोष कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और मौजूदा समय मेें प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वहीं शिवांग की मां दीपिका देवी गृहिणी हैं। शिवांग के बड़े भाई लक्ष्य का चयन दो साल पहले इसी स्कूल में हुआ था। शिवांग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों तथा अभिभावकों को दिया।