फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलद्वाड़ा में एक करोड़ से बनेगा आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा में एक करोड़ से बनेगा सीएचसी
विज्ञापन

विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने किया शुभारंभ
कहा-अगले माह से सड़कों की टारिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा में एक करोड़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेगा। इसमें रोगियों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होंगी। बुधवार को सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने बलद्ववाड़ा में एक करोड़ से निर्मित होने वाले आधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन किया। इस अवसर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कर क्षेत्र की जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। विधायक ने कहा कि सरकार विकास के मुद्दे को लेकर सत्ता में आई है और विकास करना उनका पहला ध्येय। अगले माह से सरकाघाट उपमंडल की प्रत्येक सड़कों के पैचवर्क और टारिंग कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। इसके अलावा कांडापत्तन से सरकाघाट पेयजल योजना भी मार्च में जनता को समर्पित कर दी जाएगी। उन्होंने ने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इमानदारी से जनता की समस्याएं निपटाएं। इस अवसर पर बीएमओ बल्द्वाड़ा डॉ. पन्नालाल, मंडल अध्यक्ष रूपलाल रतन, महामंत्री केएल राणा, कोषा अध्यक्ष कमलेश नेगी, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन एमएस राणा, संजय ठाकुर, कमलेश गुलेरिया, अभिमन्यु महाजन, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें