सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पेश कर मुख्यातिथि और अभिभावकों को सालभर की उपलब्धियों से अवगत करवाया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें स्वागत गीत, हिप हॉप डांस और जय हो गीत पर देश भक्ति का जज्बा जगाया। विनित ने अपनी मधुर आवाज से एकल गीत, एकांकी, नाटी, कव्वाली और भंगड़ा पेश कर बच्चों ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्यातिथि ने बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से 51 सौ रुपये दिए और विभिन्न गतिविधियों के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें मोहित कुमार, कुलदीप कुमार, विशाल, कमलकांत, सौरभ, मोहित ठाकुर, आनंद नायक, अभय सलवानी, विकास भगत, अमित कुमार, विजय कुमार, कौशल, जतिन, रजत, जतिन शर्मा, सतीश कुमार, धीरज, सौरभ, निशांत कुमार, देशराज, हिमांशु, गौरव कुमार, दीपक, राहुल ठाकुर, अजय कुमार, सुनील कुमार, अक्षय कुमार, ईश्वर दास, विक्रांत, विशाल, रोहित कुमार, विजय राव, हरि किशन, पंकज कुमार, अर्पित चौहान, मनदीप सिंह, राजेंद्र कुमार, अनिल कुमार, लक्की वर्मा, अंशुल ठाकुर, विशाल कश्यप, सूरज कुमार, राजेंद्र, पारस, अमन, अभय सलवानी, संजय कुमार, विजय कुमार, मनीश कुमार, लाल सिंह, पंकज कुमार, राहुल, विशाल वर्मा, सुनील, उदय ठाकुर, अभिषेक चौहान, राहुल कुमार, मोहित कुमार, निखिल डोगरा, रविंद्र कुमार, अमन वर्मा, विशाल, पारस, अंशुल, यमन शर्मा, रोहित वर्मा, विशाल चंदेल, तिर्थराम, विद्यासागर, देशराज, पंकज शर्मा, मनीष कुमार, कनिक ठाकुर, रविंद्र कुमार, कुलदीप, शुभम, जसविंद्र, ललित, विजय कुमार, सोहेल खान, शिवम ठाकुर, आदर्श, कृष्ण चंद, सुनीष कुमार, अरमान, संजूवाल, कमल किशोर, सोनू, साहिबद्दीन, चरणजीत, अजीत, सुमित, योगेश, कर्ण और रवि कुमार को इनाम वितरित किए गए।