फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर-पटड़ीघाट बस सेवा बहाल करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटड़घाट (मंडी)। सुंदरनगर से चंदैश बाया पटड़ीघाट चलने वाली बस पिछले छह माह से नहीं चल रही है। इस बस के न चलने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटड़ीघाट पंचायत के प्रधान लेखराज, उप प्रधान रवि चंद, ढलवान के प्रधान सुनील ठाकुर, भरनाल के प्रधान राजेंद्र राणा और गैहरा के प्रधान विकाश वर्मा, उप प्रधान अमिचंद और गाहर के प्रधान कुलदीप शर्मा, भाजयुमो महामंत्री संदीप जसवाल सहित अन्य स्थानीय लोगों ने कृष्ण चंद, हेमकांत, यसवंत, दीपक, खूब राम, प्रेमा राम, विधि चंद, श्याम लाल, नंदला, सुरेंद्र आदि ने बताया कि करीब 6 माह से बस नहीं चल रही है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि बरसात में पटड़ीघाट के जाजर में डंगा गिर गया था, जिसे अब विभाग ने पूरा कर दिया हैै। स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से जल्द इस रूट पर दोबारा बस सेवा बहाल करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरविंद भारद्वाज ने कहा कि सड़क पर डंगा लग चुका है और परिवहन विभाग को भी अनापत्ति प्रमाण पत्र भेज दिया गया है। वहीं, सुंदरगर पथ परिवहन निगम के प्रबंधक उत्तम चंद ने बताया कि अनापत्ति प्रमाण पत्र पहुंच चुका है। रूट बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें