फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित परिचालकों को मिले सर्टिफिकेट नहीं हो रहे मान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम में लिखित परीक्षा पास कर चुके प्रशिक्षित परिचालकों को भर्ती में वरीयता नहीं दी गई। जिसके चलते परिचालकों को निराशा ही हाथ लगी है। प्रशिक्षित परिचालकों में राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, मिशन कुमार, तिलक राज, लेख राज और चूहड़ राम ने कहा कि पूर्व परिवहन मंत्री ने प्रशिक्षित परिचालकों को राम मंदिर शिमला में प्रशिक्षण के दौरान सर्टिफिकेट पर नंबरों का प्रावधान करने की बात कही थी और प्रशिक्षित परिचालकों को भरोसा दिलाया था कि उनके लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। लेकिन, आज दिन तक इन परिचालकों के लिए कोई स्थायी पॉलिसी नहीं बनाई है। परिचालक भर्ती में पास हुए प्रशिक्षित परिचालकों के प्रमाण पत्रों की पड़ताल पर निगम की ओर से जारी किए गए सर्टिफिकेट पर परिवहन निगम ही नंबर नहीं दे पाया। निगम की ओर से जारी किए गए सर्टिफिकेट प्रमाण पत्रों की जांच पड़ताल में निगम ने ही इन्हें अयोग्य करार कर दिया। जिससे बेरोजगार प्रशिक्षित परिचालक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूर्व सरकार ने उन्हें सर्टिफिकेट तो दे दिए है परंतु वही सर्टिफिकेट मान्य नहीं हो रहे हैं। उन्हें वर्तमान सरकार से मांग की है कि जो प्रशिक्षित परिचालक भर्ती में पास हुए हैं उनको निगम की ओर से जारी सर्टिफिकेट पर पुन: प्रमाण पत्रों की जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें