फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिऊणी स्क्ूल के मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिऊणी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अभिलाषी ग्रुप के अध्यक्ष आरके अभिलाषी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक, मनोरंजक और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। स्कूल के दो छात्रों उमा देवी और कश्मीर ने एनएसएस के राज्यस्तरीय कैंप में भाग लेने की उपलब्धि हासिल की। जिसके चलते उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में करीब साढ़े तीस सौ छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को साल भर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में आगे रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया और बच्चों के प्रोत्साहन के लिए स्कूल को बीस हजार की राशि भी दी। एसएमसी प्रधान राम दास, स्थानीय पंचायत की प्रधान ईंद्रा देवी, पूर्व बीडीसी चेयरमैन लुदरमणि, सेवानिवृत्त बीपीईओ निक्का राम, ई. चमन शर्मा और इसी स्कूल से सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुमनलता और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें