फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस क्रांति की शताब्दी होने पर मंडी में गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। रूस की अक्तूबर क्रांति के सौ साल पूरे होने पर शहीद भगत सिंह विचार मंच की ओर से मंडी में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के वरिष्ठ मजदूर नेता कामरेड प्रकाश पंत ने की। उन्होंने अक्तूबर क्रांति की वर्षगांठ पर दुनिया भर की मेहनतकश जनता को बधाई और शुभकामनाएं दीं। शहीद भगत सिंह विचार मंच के कार्यकारिणी सदस्य सुशील चौहान ने कहा कि आज पूंजीवाद पूरी दुनिया को युद्ध, गरीबी, बर्बरता, भुखमरी, बेरोजगारी और पर्यावरणीय विनाश के अलावा कुछ नहीं दे सकता है। यदि हम इसका विकल्प नहीं तलाशते हैं तो हमारी आने वाली पीढ़ियां और इतिहास हमें कटघरे में खड़ा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें