पधर (मंडी)। जोगिंद्रनगर एनएच पर गुम्मा में एक ट्रक सड़क के नीचे लुढ़क गया। इस घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। स्पॉट पर एक मकान भी था। गनीमत रही की ट्रक मकान पर नहीं गिरा। स्थानीय लोगों ने एनएच विभाग से सड़क को चौड़ा करने की मांग की है। इस हादसे के संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पठानकोट मार्ग पर आलू से लदा ट्रक पठानकोट की तरफ जा रहा था। तभी गाड़ी को पास देने के चक्कर में ट्रक सड़क से नीचे लुढ़क गया। इससे पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यहां रेलिंग होती तो हादसा टल सकता है। पूर्व प्रधान हेम राज और कंधार पंचायत के प्रधान रघुनाथ ने एनएच विंग से सड़क को चौड़ा करने की मांग की है। उधर, एसडीओ सुमन कौंडल ने कहा कि यदि ऐसा है तो इस स्पॉट पर पैरापिट या रेलिंग लगाई जाएगी।