फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक सेवकों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। ग्रामीण डाक सेवक संघ की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। सोमवार को ग्रामीण डाक सेवकों ने करसोग उप डाकघर से मुख्य बाजार होते हुए एसडीएम कार्यालय करसोग तक रैली निकाली। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से लोगों को पैसे की लेन देन, पत्र, इंटरव्यू लेटर तथा अन्य सुविधाओं के लिए काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। ग्रामीण डाक सेवक के संगठन सचिव योगराज ठाकुर ने कहा कि हम उस पार्टी का साथ देंगे जो ग्रामीण डाक सेवकों का सुधार करेंगे। ग्रामीण डाक सेवक दूर दराज के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं, जिससे डाक सेवकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करसोग क्षेत्र के पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल ने भी ग्रामीण डाक सेवकों को संबोधित किया और सांसद के माध्यम से दिल्ली बातचीत का पूरा आश्वासन दिलाया। डाक सेवकों ने प्रशासन और सरकार से मांगों को शीघ्र पूरा करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें