झटिंगरी स्कूल में निकाली जागरूकता रैली
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झटिंगरी में बुधवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने की। इस दौरान राजनीतिक शास्त्र की प्रवक्ता ललिता कुमारी ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने गांव-गांव में मतदाताओं को मतदान करने के बारे में जागरूक करने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर स्कूल परिसर से झटिंगरी और जिल्हण गांव तक दोनों ओर जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को मतदान करने बारे में प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य ने लोकतंत्र में मताधिकारी के महत्व बारे में भी जानकारी दी।