फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की पहली रिहर्सल संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना के लिए हुई चुनावी रिहर्सल
विज्ञापन

मंडी। लोकसभा चुनाव के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों की पहली रिहर्सल बुधवार को विपाशा सदन में हुई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने मतगणना से जुड़े 306 अधिकारियों और कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि वे चुनावी प्रक्रिया में पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करें। ईवीएम मशीनों की सीलों की जांच अवश्य करें। उन्होंने बताया कि मंडी और सुंदरनगर में चार-चार जबकि, जोगिंद्रनगर में दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतों की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 मई को दूसरी रिहर्सल करवाई जाएगी। इस अवसर पर सामान्य ऑब्जर्वर सैयद सरवर इमाम, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट श्रवण मांटा, तहसीलदार चुनाव राजेश तोमर, नायब तहसीलदार चुनाव उषा चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें