सुंदरनगर (मंडी)। मंडी जिले की अंडर-16 टीम के लिए रविवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें शिविर के लिए 32 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में लोकेश चौहान (कप्तान), अनुभव कटवाल, आर्यन रावत, मनदीप सोढी, देवेश कटोच, ऋषभ गौतम, आदित्य चौहान, आयुष चौधरी, रोहित ठाकुर, अर्जुन सिंह, मेहुल पठानिया, आयुष गुलेरिया, आदित्य शर्मा, अभिनव राणा, रजत राजपूत, गंगा सिंह, हरीश, देवेश शर्मा, आशीष वालिया, अजितेश, जय सिंह, स्नेहित वालिया, पीयूष ठाकुर, ओजस्वी राणा, चिराग शर्मा, शुभम ठाकुर, सौरभ सेन, सूर्यवीर ठाकुर, आदित्य राणा, कार्तिक राणा, सूर्यवंश राय व अर्जुन ठाकुर शामिल हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सचिव प्रवीण सेन ने बताया कि शिविर के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके उपरांत टीम का शिविर कोच पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में 27 मार्च से सुंदरनगर में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के खेल मैदान में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। शिविर के बाद 14 सदस्यीय टीम चुनी जाएगी। चयनित मंडी की टीम अपना पहला मैच 6 अप्रैल को ऊना में बिलासपुर की टीम के साथ खेलेगी।
000