फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से नौ सड़कें बंद, 15 रूटों पर फंसी एचआरटीसी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले की सराज और नाचन घाटी की ऊंची चोटियों पर एक बार फिर ताजा बर्फबारी से दिक्कतें बढ़ गई हैं। क्षेत्र की कई सड़कें बंद हो गई हैं। साथ ही कई रूटों पर एचआरटीसी की बसें फंस गई हैं। बर्फबारी से सराज क्षेत्र के नौ मार्ग बंद हो गए हैं, जबकि 15 रूटों पर एचआरटीसी की बसें फंस गई हैं। उधर, कई इलाकों में फिर से बिजली गुल हो गई है। जिला प्रशासन ने भी 3 तीनों तक भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। सराज की शिकारी देवी, गाड़ागुशैणी, थाटाधार, थाची, बालीचौकी, ज्वालापुर आदि स्थानों पर 2 से तीन फीट तक ताजा बर्फबारी हुई है। एक्सईएन जंजैहली केके कौशल ने बताया कि पिछली बर्फबारी के समय बंद हुए सभी मार्ग बहाल कर दिए गए थे, लेकिन एक बार फिर ताजा बर्फबारी के कारण नौ मार्ग बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बर्फबारी का क्रम जारी है, और भी मार्ग बंद होने की संभावना है। उधर, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने जिले में अलर्ट जारी करते हुए बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 21 फरवरी तक भारी वर्षा एवं बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। उन्होंने इस चेतावनी के मद्देनजर सभी लोगों से आग्रह किया कि वे ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचें। उन्होंने जिला के सभी पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया कि वे इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्राकृतिक आपदा या कोई अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से अधिकारियों को सूचना दें।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें