फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार मीटर दौड़ में तमन्ना ने जीता कांसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गुजरात में आयोजित 64वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर की छात्रा तमन्ना ने तीन हजार मीटर दौड़ में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है। 10 फरवरी से 12 फरवरी तक गुजरात के नाड़ियाद में हुई इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के प्रतियोगियों ने भाग लिया। तमन्ना के शनिवार को पाठशाला पहुुंचते ही पाठशाला के प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान विजय भरवाल मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन समिति ने छात्रा को 11000 रुपये और ट्रेक सूट इनाम के तौर पर प्रदान किया। प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर, शारीरिक शिक्षिका सुदेश हाजरी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें