फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में चार लोगों को कुतों, बंदरों ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में कुत्तों और बंदरों ने आतंक मचा रखा है। वार्ड नंबर 6 में चार लोगों को कुत्तों और बंदरों ने काट लिया है। इससे मोहल्लावासियों में दहशत का माहौल है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इससे पूर्व भी शहर के लोगों को कुत्तों और बंदरों ने काटा है। रविनगर में सुंदरलाल को कुत्ते ने, शिल्पा देवी, टारना की प्यारी देवी और अन्य दो लोगों को बंदरों ने काटा है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी ठीक हैं। रविदास पंचायत समिति के प्रधान इंद्रपाल इंदु, जय कुमार, सोमचंद, राजू, संतराम, पुनी देवी, अच्छरा देवी आदि ने कहा कि मोहल्ले में कुत्तों और बंदरों का आतंक रहता है। इस बारे नगर परिषद और विभाग को कई बार अवगत करवाया लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि बंदरों और कुत्तों के आतंक से बचने के लिए चिन्हित स्थानों पर अवेयरनेस बोर्ड लगाने को कहा है ताकि लोग सचेत रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें