फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई सुचारु दी जाए तो ही भरेंगे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग की तेवन पंचायत के ग्रामीणों ने पानी बिल भरने का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पानी की सप्लाई सुचारु नहीं होगी, तब तक विरोध किया जाएगा। समस्या को लेकर आईपीएच कार्यालय करसोग में एसडीओ को ज्ञापन भी सौंपा। महेंद्र शास्त्री, संतोष, पवन, नीटु, लालचंद, बंटी, हैपी सहित सभी ग्रामीणों ने बताया कि पानी की सुचारु रूप से सप्लाई नहीं आती है। महीने में दो या तीन दिन ही पानी आता है। क्षेत्रवासी पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। मवेशियों को बेचने तक की नौबत आ गई है। बावजूद विभाग पानी का बिल थमा देता है, जो ग्रामीणों के साथ अन्याय है। एसडीओ करसोग बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि पानी की सप्लाई सुचारु कर दी गई है। लिफ्ट का ट्रांसफार्मर जलने की वजह से कुछ समय बीच-बीच में परेशानी आ रही थी। इस समस्या का हल कर दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल में पितांबर, बालाराम, सन्नी शर्मा, प्रेम सिंह, डोला राम, संगत राम, तेज राम, भीम सिंह, लाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें