फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और लोगों ने धरा चोरी की तारें बेचने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों और पुलिस ने धरा चोरी हुए तांबे के तार बेचने वाला
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए कबाड़ी की दुकान से किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा पंचायत के लोअर चौंतड़ा में स्थानीय लोगों और पुलिस ने चोरी हुए तांबे के तार बेचने के लिए पहुंचे व्यक्ति को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व ग्राम पंचायत चौंतड़ा के उपप्रधान प्रभात शर्मा को किसी ने सूचना सूचना दी थी कि चोरी की बायर और लोहे की सामग्री बेचने के लिए एक व्यक्ति लोअर चौंतड़ा आने वाला है। इस पर स्थानीय पंचायत के उपप्रधान और अन्य लोग पूरी तरह से मुस्तैद थे। बुधवार को जैसे ही सुनील कुमार निवासी भडयाड़ा इस सामान को लोअर चौंतड़ा में कबाड़ी को बेचने के लिए पहुंचा तो उपप्रधान प्रभात शर्मा और स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से इस पिघलाई गई ताबे की तार सहित काबू कर लिया। उपप्रधान ने बताया कि पंचायत चौंतड़ा के रेलवे ट्रैक में कुछ दिनों से तारें चोरी हो रही थी और सूचना के आधार लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ा है। थाना पुलिस जोगिंद्रनगर के एसएचओ संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें