किसमें कितना है दम, में रिया पांचवें राउंड में पहुंची
जोगिंद्रनगर (मंडी)। असेंट स्कूल बृजमंडी, जोगिंद्रनगर की छात्रा रिया ठाकुर टैलेंट के महासंग्राम के तहत ्‘किसमें कितना है दम’ डांस स्पर्धा के पांचवें राउंड में पहुुंच गई है। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। रिया ठाकुर ने बताया कि अब उसकी डाक्यूमेंट्री बनाई जाएगी। रिया ने बताया कि उसे डांस करने का शौक शुरू से ही था। जब प्रतियोगिता का पता चला तो उसकी माता पूनम ठाकुर तथा पिता रमन ठाकुर ने उसे प्रेरित किया। स्कूल में उसका चयन हुआ, बाद में बैजनाथ में दूसरे चरण में भी वह पास रही। शिमला निजी यूनिवर्सिटी में 60 छात्राओं में भी उसका चयन हो गया। असेंट सीसे स्कूल के प्रबंधक लक्की ठाकुर ने रिया की उपलब्धि पर हर्ष जताया। रिया ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता, बड़ी बहन खुशबू ठाकुर और अपने शिक्षकों को दिया है।