फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से निपटने के लिए इकट्ठे हएु 51 पंचायतों के नुमाइंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। नशे के बढ़ते कारोबार और युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए पुलिस हरकत में आ गई है। इसी कड़ी में नेरचौक में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 51 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, समाजसेवी संस्थाओं के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान नशे से निपटने के लिए गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। एसएचओ बल्ह राजेश ठाकुर ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए अपने घर से शुरुआत करनी पड़ेगी। समस्त जनता और अभिभावकों को नशे के खिलाफ मुहिम में आगे आना होगा। इस मौके पर डीएसपी तरनजीत सिंह ने कहा कि समस्या से निपटने के लिए लोगों को पुलिस का साथ देना होगा तभी इस गोरखधंधे पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें