फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू जाते समय नगवाईं में सीएम का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कुल्लू दौरे पर जाते समय मुख्यमंत्री का मंडी जिले के स्नोर घाटी के लोगों ने भव्य स्वागत किया। क्षेत्र के औट, टकोली तथा नगवाईं में सीएम का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नेरचौक-मनाली-फोरलेन में पूरी तरह उजड़ रहे औट कस्बे के ग्रामीणों ने सीएम से मिलकर पुनर्वास और पुनर्स्थापन की गुहार लगाई। प्रभावितों ने कहा कि औट में वन, राजस्व और विद्युत विभाग की खाली पड़ी जमीन पर शॉपिंग कांप्लेक्स और बस स्टैंड बनाकर औट के कारोबारियों को बसाया जाए। औट के व्यवसायी और संघर्ष समिति के सलाहकार भक्त राम वर्मा ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत विस्थापितों का पुनर्वास और पुनर्स्थापन करने की मांग रखी। वहीं, व्यापार मंडल औट ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख एक सौ रुपये का चेक भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। व्यापार मंडल औट के प्रधान विनोद चावला ने भी विस्थापित व्यापारियों के पुनर्वास की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51000 की राशि भेंट की। मुख्यमंत्री ने नगवाईं में चाय की चुस्कियां लीं और जन समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर पर ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर, फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (सेवानिवृत्त), एग्रो इंडस्ट्री के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, भाजयुमो युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव ज्योति कपूर आदि कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें