बरोट (मंडी)। बरोट में आने वाले पर्यटक अब ट्राउट मत्स्य आखेट का लुत्फ 1 मार्च से ले सकेंगे। गौर हो कि बरोट की नदियों, नालों में दिसंबर से ट्राउट प्रजनन के कारण एंगलिंग आखेट विभाग की ओर से बंद कर दिया जाता है। जिला मंडी मत्स्य सहायक निदेशक खेम सिंह ठाकुर ने बताया कि दिसंबर से फरवरी 28 तक एंगलिंग ट्राउट आखेट बंद होता है। इन दिनों में ट्राउट नदी, नालों में अंडे देती हैं। बरोट हेचिंग सेंटर में भी ट्राउट का प्रजनन कार्य पूर्ण हो चुका है। इस साल बरोट फार्म ने 375 एंगलिंग लाइसेंस दिए हैं। बरोट हेचिंग सेंटर से रेनबो ब्रोन के लिए तैयार मछलियों के बच्चे बरोट की नदियों में मार्च, अप्रैल में डाले जाएंगे। ट्राउट एंगलिंग के लिए पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग कर ली है।