फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में घास लेने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत भनवाड़ में जंगल में घास लेने गए व्यक्ति की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। वह मंगलवार दोपहर को जंगल गया था लेकिन, जब शाम तक नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की। लेकिन, उसका कोई पता न चल पाया। बुधवार सुबह दोबारा तलाश की गई तो वह खून से लथपथ खाई में गिरा हुआ पाया गया। जिसके बाद उपचार के लिए उसे यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक की पहचान भनवाड़ पंचायत के जदरोह गांव निवासी परस राम (45) पुत्र बेली राम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर सुंदरनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने खाई में गिरने से परसराम की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेंगे। उपमंडलाधिकारी (ना.) राहुल चौहान ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10 हजार की राशि प्रदान की गई है। इधर, विधायक राकेश जम्वाल ने घटना पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता के बारे में आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें