फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कशौहल स्कूल के होनहार विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कशौहल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ठाकुर सेन नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें सालभर की गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्योरा मुख्यातिथि और अभिभावकों के समक्ष रखा। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जिसमें एकलगीत, समूहगान, भाषण, कविता पाठ, नृत्य और लोकनृत्य पेश किया गया। उन्होंने स्कूली स्तर व अन्य स्तरों पर हुई वर्षभर की गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की खूब सराहना की। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के लिए अपनी ओर से 2100 सौ रुपये प्रदान किए। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया किया गया। जिसमें विजय वर्मा को बेस्ट छात्र और नूजा शर्मा को बेस्ट छात्रा के इनाम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य, अध्यापक वर्ग, अभिभावक वर्ग सहित बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें