फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता के समक्ष उठाईं मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सीसे स्कूल सलापड़ के पीटीए प्रधान देशराज ठाकुर ने बीएसएल परियोजना के मुख्य अभियंता डॉ. जीएस नरवाल के समक्ष स्कूल से संबधित समस्याएं रखीं और उन्हें पूरा करने का आग्रह किया। मुख्य अभियंता ने मांगों के शीघ्र समाधान के बारे में आश्वस्त किया। देशराज ठाकुर ने मांग उठाई है कि बीएसएल स्कूल सलापड़ कॉलोनी से डैहर पावर हाउस पुल तक स्थानीय ग्रामीणों के बच्चों के लिए बस का प्रबंध बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सीसे स्कूल ध्वाल में शेड का निर्माण करवाने की भी बीबीएमबी प्रबंधन के समक्ष मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शेड के निर्माण से बारिश के मौसम में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें