सुंदरनगर (मंडी)। हेमांग शितो रियू कराटे स्कूल ऑफ इंडिया राष्ट्रीय कराटे संस्था की ओर से माडर्न हाइटेक मॉडल स्कूल दीयारगी में कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा हेमांग शितो रियू राष्ट्रीय कराटे संस्था के तकनीकी निदेशक एवं राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षक क्योशी जोगिंद्र सिंह आजाद की देखरेख में जयकुमार की ओर से ली गई। इस परीक्षा में 32 कराटे प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और कलर बेल्ट प्राप्त की। कलर बेल्ट प्राप्त करने वालों में हार्दिक, काव्यांश राणा, आदर्श चौहान, अंशुल ठाकुर, शुभम चौहान, लक्षिता ठाकुर, निशांत, अमित, आयुष, संजना चौहान, साक्षी गुलेरीया, विकास ठाकुर, आर्यन ठाकुर, अखिल, नकुल ने येलो बेल्ट प्राप्त की। भारत भूषण, साहिल चौहान, उर्विश राणा, सूर्यांश ने ऑरेंज बेल्ट प्राप्त की। दीप शिता ठाकुर ने पर्पल बेल्ट, अभिषेक ठाकुर, तुषार ठाकुर, सुमित वर्मा ने ग्रीन बेल्ट प्राप्त की। करण ठाकुर और भवप्रीता शर्मा ने ब्लू वन बेल्ट, जबकि आयुष कौशल और आदित्य कुमार ने सनक्यू ब्राउन बेल्ट प्राप्त की। माडर्न हाइटेक मॉडल स्कूल के एमडी विशाल शर्मा, प्रधानाचार्य गीतांजलि शर्मा और हेमांग शितो रियू कराटे स्कूल ऑफ इंडिया राष्ट्रीय कराटे संस्था के चेयरमैन एचडी पंचानी, वाइस चेयरमैन विशाल शर्मा, प्रधान अनुराधा जैन, महासचिव क्योशी जोगिंद्र सिंह आजाद सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कलर बेल्ट परीक्षा पास करने वाले सभी कराटे खिलाड़ियों को बधाई दी।