फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मेमोरियल स्कूल के 24 बच्चों को मिले लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। डॉक्टर विजय मेमोरियल स्कूल धर्मपुर के 10वीं कक्षा के छात्रों को बेहतर परिणाम के लिए लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के 24 बच्चों को यह लैपटॉप वीरवार को मंडी में मिले। स्कूल में दसवीं कक्षा में कुल 27 छात्र थे, जिनमें से 24 बच्चों को लैपटॉप मिले हैं। इस कक्षा के दो छात्र बोर्ड में टॉप टेन में भी स्थान हासिल कर चुके हैं, जिनमें एक ने चौथा और एक ने नौवां स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य दीक्षा भारद्वाज ने बताया कि स्कूल के छात्र न केवल पढ़ाई में बल्कि हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। अभी हाल में ही स्कूल के बच्चों ने पंजाब में ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी कई मेडल प्राप्त किए थे। उन्होंने बच्चों को लैपटॉप मिलने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें