मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी की छात्राओं ने शहर में मतदान जागरूकता रैली निकाली। रैली को एसडीएम मंडी सन्नी शर्मा ने हर झंडी दिखाकर स्कूल से रवाना किया। छात्राओं ने आकर्षक नारों, गुब्बारों से भूतनाथ गली, चौहटा बाजार, सेरी बाजार इंदिरा मार्केट से वापस मोती बाजार से होकर नारे लगाते हुए रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने सेरी मंच पर मतदान को लेकर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इसमें मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ मतदान को लेकर समूहगान भी प्रस्तुत किया गया। मतदान के छोटे-छोटे स्टीकर बनाकर लोगों के बीच बांटे गए। छात्राओं का मार्गदर्शन राजनीतिक शास्त्र की प्रवक्ता वंदना सरोच ने किया। इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षकों ने भी रैैली में भाग लिया। इससे पहले प्रधानाचार्य प्रतिभा वैद्य ने सभी छात्राओं और अध्यापकों को मतदान की जानकारी मुहैया करवाई।