सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के तहत नबाही में एक अधेड़ उम्र की महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार माया देवी पत्नी शमशेर गांव तताहर डाकघर नबाही मानसिक तौर से परेशान थी। जब घर में कोई मौजूद नहीं था तो उसने फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर जब पड़ोसियों की मौजूदगी में दरवाजा खोला गया तो माया देवी फंदे पर लटकी थी। महिला के दो बेटे हैं। सिविल अस्पताल सरकाघाट में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।