फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट खेलेंगी सुंदरनगर की दो छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। शिमला में होने वाली प्रदेश स्तरीय टैलेंट रिसर्च प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ कन्या विद्यालय सुंदरनगर की दो छात्राएं मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। स्कूल की जमा दो की छात्रा आरती और लता कुमारी का चयन जिला स्तरीय टैलेंट रिसर्च प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। यह प्रतियोगिता डाइट मंडी में आयोजित की गई थी। प्रधानाचार्य मनोज वालिया ने आरती और लता कुमारी को चयन पर बधाई दी है। स्कूल प्रशासन ने दोनों छात्राओं को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मृदुला और डीपीई रमेश वालिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें