फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 60 हजार महिलाओं को भाजपा से जोड़ा : गोस्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में अध्यक्ष चिंता डोगरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक राकेश जंवाल और प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर महिला मोर्चा की सदस्यों को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए टिप्स दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहेगी। लगभग 60 हजार महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की मुख्य विचारधारा से जोड़ा गया है। पीएम मोदी द्वारा जितनी भी योजना शुरू की हैं, उससे सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिला है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला किया कि कांग्रेस जीत का दावा कर ख्याली प्लाव बनाने में जुटी है। विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का लाभ प्रदेश और देश की जनता को गांव से लेकर शहर तक मिला है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद सेना के जवानों और प्रधानमंत्री ने खुद मोर्चा संभाल पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता पूरी तरह से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा लोकसभा चुनाव में इस बार 400 प्लस के आंकड़े को पार करेगी और कांग्रेस का सत्ता में आने का सपना सिर्फ सपना ही बन कर रह जाएगा। बैठक के समापन पर महिला मोर्चा ने विश्राम गृह चौक से लेकर बस स्टैंड तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के पक्ष में रैली निकाली और लोगों से आगामी चुनावों में भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। बैठक में मोर्चा की महामंत्री पूजा वालिया, कमला ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला गौड, पार्षद रक्षा धीमान व पुष्पा देवी, रमा वर्मा, रुमा चौहान और नीलस पटियाल सहित अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें