फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगणा बना ज्योति मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग/पांगणा (मंडी)। पांगणा की टीम ने ज्योति मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। प्रतियोगिता का फाइनल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा के खेल मैदान में हुआ। इसमें पांगणा ने आरसीसी झुंगी की टीम को शिकस्त दी। पांगणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवरों में 120 रनों का लक्ष्य रखा। कांटे के मुकाबले में आरसीसी झुंगी सिर्फ 3 रन से मैच हार गई। पांगणा टीम के खिलाड़ी मुरारी को मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया, जबकि दिनेश कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजक बखोड़ गांव के पूर्ण चंद ने बताया कि प्रतियोगिता रसायन विज्ञान के प्रवक्ता रहे स्वर्गीय ज्योति शर्मा की याद में करवाई जाती है। इस मौके पर हरीश सोनी, नीरज कुमार, विक्की, रिक्की सहित अनेक युवा शामिल रहे।
विज्ञापन

000
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें