फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैहर और सुंदरनगर में सामने आए डेंगू के 15 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर शहर के चांगर में भी एक युवक डेंगू पाजिटिव निकला है। इसके बाद शहर में डेंगू पीड़ितों की संख्या जहां दो पहुंच गई है वहीं शुक्रवार को डैहर क्षेत्र से लिए गए 25 नमूनों की जांच में 14 लोगों को डेंगू पाया गया है। उपमंडल में अब डेंगू पीड़ितों की कुल संख्या करीब 250 पहुंच गई है। सुंदरनगर के डैहर के बाद अब शहरी क्षेत्र में भी डेंगू से ग्रस्त रोगियों के आने का क्रम जारी हो गया है। वीरवार को डैहर से लिए गए 25 रक्त नमूनों की जांच में 14 लोगों को डेंगू पाया गया है। जबकि नगर परिषद के चांगर निवासी एक युवक को निजी लैब में करवाई गई जांच में डेंगू पाया गया है। डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान भी क्षेत्र में लगातार जारी है। शुक्रवार को विभाग की 11 टीमों ने ग्राम पंचायत डैहर, बरोटी और जांबला गांव में कुल 288 घरों का निरीक्षण किया। जांच में डैहर में एक, जांबला में छह और सोहर में चार स्थानों पर मच्छरों का लारवा पाया गया है। इसे नष्ट कर दिया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ने बताया कि शुक्रवार को सीएचसी डैहर में 19 और सिविल अस्पताल सुंदरनगर में 10 संदिग्ध लोगों के खून के नमूने लेकर मंडी लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। इधर, देव बाला कामेश्वर भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति चांगर के सदस्यों ने प्रधान हेम चंद शर्मा की अध्यक्षता में एसडीएम राहुल चौहान को ज्ञापन सौंप चांगर क्षेत्र में डेंगू से लोगों को बचाव के लिए फॉगिंग करवाने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने संस्था को उचित कार्रवाई बारे आश्वस्त किया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें