फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट कालेज में रिक्त पदों को भरो, सफाई व्यवस्था भी हो दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट में मांगों पर एसएफआई का प्रदर्शन
विज्ञापन

रिक्त पदों को भरने और बदहाल सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की उठाई मांग
कहा-कार्रवाई न हुई तो और उग्र करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट कॉलेज की एसएफआई इकाई ने कॉलेज में रिक्त पदों और बदहाल सफाई व्यवस्था पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और स्थानीय मांगों को लेकर कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया। मांग उठाई कि कॉलेज में रिक्त पदों को भरा जाए और सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए। इकाई अक्षय अमन और उप सचिव वरुण ने कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद छात्रों की समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी कॉलेज में छात्रों को पेश आ रही दिक्कतों के संबंध में प्रधानाचार्य से मिले थे और उन्हें ज्ञापन सौंपा था। अभी तक इन समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अध्यापकों के रिक्त पदों के चलते छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को आगाह किया है कि पिछली बार की तरह इस बार ढील न बरती जाए नहीं तो प्रदर्शन को और उग्र किया जाएगा। इस मौके पर कई एसएफआई कार्यकर्ताओं ने धरने में भाग लिया। 000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें