फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फागला से धार मार्ग पर खर्च होंगे दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि सुंदरनगर में 400 करोड़ की योजनाएं छह माह में स्वीकृत हुई हैं। वह शुक्रवार को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की बोबर पंचायत में आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने इस मौके पर फागला से धार संपर्क मार्ग के लिए 2 लाख, मुथाहन सड़क के लिए दो लाख, सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दो लाख और महिला मंडल बोबर और फागला को 11-11 हजार रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। वन विभाग की ओर से गैहरी नाला में 5 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 5500 पौधे लगाने के अभियान का पौधरोपण कर शुभारंभ भी किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान मीना देवी, उपप्रधान सोमनाथ, जड़ोल पंचायत के प्रधान कर्म चंद, भनवाड़ पंचायत के प्रधान अमरुराम, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मुकेश चंदल और महासचिव घनश्याम वर्मा, मंडल सचिव भूपेंद्र और एसीएफ लोकेंद्र सिंह भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें