फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर में कार गिरने से दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के बैहना-सलवाणा मार्ग पर गुड्डीधार के समीप कार गिर जाने से उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। जहां पर एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात गुड्डीधार के निकट एक कार अनियंत्रित होकर ढांक में जा लुढ़की। हादसे में कार में सवार नालग निवासी बसंता राम और रमेश कुमार घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर कार चालक बसंता राम की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें