करसोग (मंडी)। उपमंडल के मगांडिनाला के पास एक जीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में जीप में सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। सुन्नी अस्पताल में उनको प्रथम उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप मंगलवार देर रात मटर लेकर बगशाड़ से शिमला की तरफ जा रही थी। मगांडिनाला के पास ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह सौ फीट गहरी खाई में जा लुढ़की। हादसे में जीप में सवार तीनों व्यक्तियों को चोटें आई हैं। उन्हें निजी वाहन से सुन्नी अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें प्रथम उपचार के बाद मंगलवार को घर भेज दिया गया है। घायलों की पहचान लछीराम, रामेश्वर और सतीश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।