फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा कैसे न जले गीत पर शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। संधोल नलवाड़ मेले के मंच पर वीरवार को क्षेत्र के सभी निजी और सरकारी स्कूलों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करके समां बांध दिया। पंचायत घनाला में यह मेला पिछले चार दशक से चला आ रहा है लेकिन, इस मेले में स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पहली बार किया गया है। इस मौके पर राजकीय पाठशाला संधोल, सोहर माध्यमिक स्कूल, न्यू पब्लिक स्कूल, गुरुकुल, डीएवी संधोल, विपाशा पब्लिक स्कूल आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। संधोल के बच्चों ने गिद्धा प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वहीं न्यूज पब्लिक मॉडल स्कूल संधोल के बच्चों ने राधा कैसे न जले की शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। विपाशा स्कूल के छात्रों ने सारे जहां से अच्छा गाने पर प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सरकाघाट के डीएसपी चंद्र पाल रहे। पंचायत घनाला की प्रधान मीरा देवी ने कहा कि मेले को सफल बनाने पर संधोल के सभी लोगों ने सहयोग किया है। इस कार्यक्रम में जिला पार्षद कश्मीर सिंह, बीडीसी सुनीता, घनाला के उपप्रधान राजेश, पूर्व प्रधान घनाला ललित ठाकुर, पंचायत सदस्य लता सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें