मंडी। महाविद्यालय मंडी में एनएसयूआई इकाई की ओर से मंगलवार को बहुतकनीकी कॉलेज करसोग की अधिसूचना बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और कॉलेज कैंपस में रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन दिया गया। इकाई के जिलाध्यक्ष हमित जंबाल विशेष रूप से मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि यूजी में री-इवैल्यूएशन, री-चेकिंग सुविधा, विद्यार्थियों की परीक्षा अच्छी होने के बावजूद इन्हें फेल किया जा रहा है और अधिक फीस वसूली जा रही है। जिसके चलते उन्होंने विश्वविद्यालय को पेपरों की चेकिंग सही ढंग से करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त फीस वृद्धि पर रोक, बहुतकनीकी कॉलेज करसोग की अधिसूचना बहाल करने की मांग और महाविद्यालय में पास काउंटर की मांग प्रमुख रही। उन्होंने कहा कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इन मांगों को पूरा न किया तो उग्र आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिला महासचिव सिद्धार्थ, सचिव आजाद गुमरा, कैंपस अध्यक्ष मनभूषण रावत, मोहित, प्रमोद, तन्नू, नेहा, सुषमा, रोहित, करण, राजा और अन्य मौजूद रहे।