फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबाल छात्रावास इसी सत्र से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगामी सत्र से गर्ल्स बास्केटबाल स्पोर्ट्स होस्टल का शुभारंभ करने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश के पहले कन्या बास्केटबाल भवन का निर्माण जल्द पूरा हो सकता है। शुक्रवार को विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान पाठशाला के प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि कन्या स्पोर्ट्स होस्टल का तकरीबन कार्य पूरा हो चुका है। औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री से इसका विधिवत ढंग से लोकार्पण करवाया जाएगा और छात्राओं को इसी सत्र से सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि इस होस्टल में प्रदेश की गर्ल्स खिलाड़ियों को न केवल छत नसीब होगी बल्कि, उनकी पढ़ाई, रहने, खाने पीने और वर्दी तक का खर्च सरकार वहन करेगी। वहीं यहां से कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रदेश को दिए हैं। बास्केटबाल स्पोर्ट्स होस्टल करीब अस्सी फीसदी तैयार हो चुका है। प्रशिक्षण के लिए पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश ठाकुर की बतौर कोच तैनाती हो चुकी है। जबकि सिर्फ वार्डन और कुक की तैनाती की जाना बाकी है। इस मौके पर महिला भाजपा मोर्चा जिला अध्यक्ष वर्षा ठाकुर, भाजपा नेता जितेंद्र शर्मा, अभिमन्यु, भारत बन्याल, कमलेश गुलेरिया, लशकरी राम एवं अधिवक्ता राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें