फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधानों ने पुरुष प्रतिनिधियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। महिला पंचायत प्रधानों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिला प्रतिनिधियों ने ही पुरुष उपप्रधानों और सचिवों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाया कि उन्हें स्वतंत्र तौर पर काम करने से रोका जा रहा है। महिलाएं निर्णय लेना चाहें तो उसमें बाधा बनने में भी यह प्रतिनिधि गुरेज नहीं करते हैं। वहीं, महिलाओं ने आवाज उठाई कि ऐसे फंड का प्रावधान होना चाहिए, जिसे पंचायत में महिला प्रधान अपनी मर्जी से खर्च कर सकें। वही सामाजिक समारोहों के लिए भी फंड अलग से होना चाहिए तथा विधायक और सांसद निधि की तर्ज पर फंड की मांग उठी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार ने प्रशिक्षण दिया। वहीं इस दौरान राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान के सहायक निदेशक एचपी जोशी, राज्य ज्ञान विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. ओम प्रकाश भुरेटा, प्रदेश विश्वविद्यालय के आचार्य डा बलदेव नेगी, मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के सचिव ललित शर्मा, समन्वयक सेवक राम, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की जिला सचिव सुनीता बिष्ट, स्वास्थ्य शिक्षक एनआर ठाकुर, जोगिंद्र वालिया, डॉ. वीना वैद्य, जिला लेखा अधिकारी रमेश कुमार मिन्हास, आईसीडीएस पर्यवेक्षक सुनील कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा विजय विशाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें